कोरोना वायरस महामारी की वजह से भारत के सबसे बड़े लीग आईपीएल का आयोजन युनाइटेड अरब अमीरात में किया जा रहा है| इंडियन प्रीमियर लीग 2020 का आगाज 19 सितंबर को होगा और आईपीएल का फाइनल मैच 10 नवंबर को खेला जाएगा। आईपीएल की सबसे सफल टीम मुंबई इंडियंस है,मुंबई इंडियंस ने 4 बार आईपीएल का खिताब अपने नाम किया है| पिछले साल आईपीएल 2019 के फ़ाइनल मैच में चेन्नई सुपर किंग्स को हराकर विजेता बनी थी| आईपीएल 2020 का पहला मैच मुमाई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच होगा| रोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस टीम की कमान 2013 में संभाली थी,उनसे पहले रिक्की पोंटिंग मुमाई इंडियंस टीम के कप्तान थे| जब से मुंबई इंडियंस टीम के कप्तान रोहित शर्मा बने है तब से टीम की किस्मत ही बदल गई है,मुंबई इंडियंस ने 2013,2015,2017 और 2019 में आईपीएल खिताब जीता था,आईपीएल 2020 में मुंबई की टीम पांचवी बार टूर्नामेंट जितने के इरादे से उतरेगी| मुंबई इंडियंस टीम के कप्तान रोहित शर्मा आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में तीसरे नंबर पर विराजमान है,रोहित ने आईपीएल में 188 मैचों में 130 के स्ट्राइक रेट से 4898 रन बनाए है| मुंबई इंडियंस टीम में निम्न 11 खिलाड़ी खेल सकते है –
मुंबई इंडियंस टीम की संभावित 11 खिलाड़ी
क्विंटन डिकॉक, क्रिस लिन, सूर्यकुमार यादव, रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पांड्या, क्रुणाल पांड्या, कीरोन पोलार्ड, राहुल चाहर, धवल कुलकर्णी, जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट।
Be the first to comment on "पाँचवी बार आईपीएल का ख़िताब जितने के लिए तैयार मुंबई इंडियंस, संभावित टीम हुई घोषित"