पूरी दुनिया में कोरोना वायरस का कोहराम मचा हुआ है,अब तक दुनिया भर में 45 लाख से ज्यादा इंसान कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं और तीन लाख से ज्यादा इंसानो की मृत्यु हो चुकी है| भारत में भी 85 हजार से ज्यादा लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके है और 2500 से ज्यादा इंसानो की मृत्यु हो चुकी है| भारत में काफी लम्बे लॉक डाउन के बाद 17 मई से लॉक डाउन खत्म होने की उम्मीद है,लेकिन अभी सरकार की तरफ कोई निर्णय नहीं लिया गया है,लेकिन अगर लॉक डाउन खुलता है तो नए नियम और दिशा निर्देश कौन से होंगे इसका इन्तजार सभी को है| भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड भी निर्देशों का इन्तजार कर रहा है,लगभग दो महीने से टीम इंडिया के सभी खिलाडी भी खेल से दूर है ऐसे में बोर्ड आउटडोर प्रैक्टिस शुरू करने की सोच रही है| आउटडोर प्रैक्टिस के लिए सभी खिलाड़ियो के लिए सुरक्षित स्थान तलाशा जाएगा| लेकिन भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली और उपकप्तान रोहित शर्मा ट्रेनिंग सेशन में शामिल नहीं हो पाएंगे,जिसका सबसे बड़ा कारण है की दोनों मुंबई में है| मुंबई के हालात सबसे ज्यादा ख़राब होने की वजह से उनका घरो से निकलना काफी मुश्किल है| भारतीय क्रिकेट बोर्ड के कोषाध्यक्ष धूमल ने बताया कि फिलहाल सभी खिलाडी कोच और सपोर्ट स्टाफ के संपर्क में है और सभी ऐप और ऑनलाइन सेशन के जरिए प्रैक्टिस कर रहे है लेकिन सभी खिलाडी मैदान में खेलने के लिए उत्सुक है|
Be the first to comment on "कप्तान विराट और रोहित आउटडोर प्रैक्टिस में शामिल नहीं होंगे"