भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को सभी कप्तान कूल के नाम से भी जानते है| लेकिन हाल ही मे पूर्व भारतीय बल्लेबाज गौतम गंभीर ने एक इंटरव्यू में कहा की मैंने धोनी को अपना आपा खोते हुए देखा है,आगे उन्होंने कहा की महेंद्र सिंह धोनी भी एक आम इंसान की तरह ही है,उन्हें भी गुस्सा आता है लेकिन हाँ ये भी सच है की वो ओरो की तुलना में काफी शांत स्वभाव वाले कप्तान है| गंभीर ने बताया की विश्व कप 2007 में जब हम बेहतर प्रदर्शन नहीं कर पा रहे थे तब मैंने धोनी को अशांत होते हुए देखा है, आईपीएल में भी कई बार उन्हें गुस्सा होते हुए देखा है| पूर्व गेंदबाज इरफ़ान पठान ने भी धोनी को आपा खोते हुए देखा है इरफ़ान ने बताया एक बार वार्म-अप मैच में धोनी आउट हो गए जबकि उन्हें लगा था की वो आउट नहीं थे इस बात पर भी धोनी को गुस्सा आ गया था| दीपक चाहर ने भी अभी कुछ दिन पहले बताया था की आईपीएल 2019 में किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ 19वे ओवर में लगातार नो बॉल फेकने से धोनी को गुस्सा आ गया था,ऐसे ही कुलदीप ने भी धोनी को गुस्से में देखा है| लेकिन धोनी को बहुत कम ही लोग गुस्से में देख पाते है,भारतीय टीम के सबसे सफल कप्तान धोनी ही माने जाते है उनकी कप्तानी में ही भारतीय टीम 2 विश्व कप जीत चुकी है|
Be the first to comment on "धोनी को अपनी कूलनेस खोते हुए मैंने कई बार देखा है – गौतम गंभीर"