तिल्ली शब्द और धोनी को बहुत मिस कर रहे है भारतीय स्पिनर चहल

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पिछले साल विश्व कप के बाद से भारतीय टीम में शामिल नहीं किया गए है| धोबी के चाहने वालो को उम्मीद थी की धोनी इंडियन प्रीमियर लीग 2020 में खेलेंगे और जबरदस्त प्रदर्शन करेंगे| लेकिन कोरोना वायरस की वजह से आईपीएल को पहले 15 अप्रैल तक के लिए स्थगित किया गया था,उसके बाद लॉक डाउन के बढ़ने की वजह से आईपीएल अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दिया है| भारतीय टीम के कई युवा खिलाडी धोनी को बहुत मिस करते है,कुछ युवा खिलाडी अपनी सफलता का श्रेय भी धोनी को मानते है| भारतीय टीम के युवा स्पिनर चहल ने 3 अप्रैल को धोनी के साथ अपनी एक फोटो को शेयर करते हुए लिखा विकेट के पीछे रहने वाले महान खिलाड़ी,जो मुझे तिल्ली कहकर बुलाते थे,मै उन्हें बहुत मिस कर रहा हूं। धोनी ने लगभग सभी खलाड़ियो का कोई ना कोई निकनेम रखा हुआ था और मैच के दौरान वो उसी निकनेम से उन्हें पुकारते थे| कप्तान विराट कोहली का नाम चीकू भी धोनी ने ही रखा था और खुद विराट ने एक इंटरव्यू में कहा था की उनका चीकू नाम धोनी की वजह से ही प्रसिद्ध हुआ था| कुछ दिन पहले स्पिनर कुलदीप ने धोनी की तारीफ करते हुए कहा था की धोनी भाई फील्डिंग सेट करके उनका 50% काम खुद कर देते थे| चहल के काफी पतले होने की वजह से धोनी ने उन्हें तिल्ली निकनेम दिया था|

Be the first to comment on "तिल्ली शब्द और धोनी को बहुत मिस कर रहे है भारतीय स्पिनर चहल"

Leave a comment

Your email address will not be published.


*