भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पिछले साल विश्व कप से भारतीय टीम का हिस्सा नहीं है| धोनी आईपीएल 2020 में खेलने के लिए बेताब थे और उन्होंने जम कर प्रैक्टिस भी शुरू कर दी थी,लेकिन पहले आईपीएल को 15 अप्रैल तक स्थगित कर दिया गया था| भारत के प्रधानमंत्री मोदी ने 3 मई तक लॉक डाउन बड़ा दिया है ऐसे में आईपीएल होने की संभावना बेहद कम है| ऑस्ट्रेलिया के पूर्व बल्लेबाज माइकल हसी ने धोनी को दुनिया का सबसे बेहतर फिनिशर बताया है,हाल ही में हसी ने एक चैट में कहा की धोनी के अंदर मौजूद आत्म-विश्वास उन्हें मैच को जिताने में अहम भूमिका प्रदान करता है| हसी ने आगे लिखा की धोनी जल्दी से हार नहीं मानते है,वो अपना संयम नहीं खोते है और मैच को अंत तक लेकर जाते है| धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स को 3 बार आईपीएल विजेता बनाया है,धोनी मैच में लक्षय को कैसे आसानी से पर्पट किया जा सकता है इसे बखूबी जानते है| हसी ने आगे लिखा की मैंने धोनी से बहुत कुछ सीखा है,धोनी ने ही मुझे सिखाया है की मैच में कभी भी रन रेट 12 या 13 से ऊपर नहीं जाना चाहिए| अंत में उन्होंने कहा की कप्तान महेंद्र सिंह धोनी हमेशा लम्बे समय तक खेलने पर जोर देते है,क्योंकि वो जानते है की दवाब गेंदबाज पर भी होता है और दवाब में गेंदबाज गलती भी करता है जिसका भरपूर फायदा उठाना चाहिए|
Be the first to comment on "कप्तान महेंद्र सिंह धोनी है दुनिया के सर्वश्रेष्ठ मैच फिनिशर – माइकल हसी"