महेंद्र सिंह धोनी का पक्ष लेते हुए रवि शास्त्री ने कहा कि अभी कोई भी इस लायक नहीं बना है कि वह पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान कीआलोचना कर सके। महेंद्र सिंह धोनी एक महान क्रिकेटर हैं एवं इन्होंने भारतीय क्रिकेट टीम का मार्ग दर्शन बहुत ही उम्दा तरीके से किया है। इसके साथ ही भारतीय टीम के पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ ने बताया कि इस समय विश्व कप 2019 के लिए भारतीय क्रिकेट टीम सबसे लोकप्रिय टीम में से एक है । हाल ही में जितने भी मैच हुए भारतीय टीम ने लगभग प्रत्येक मैच में अपना धुआंधार प्रदर्शन दिखाया। एवं द्रविड़ ने यह भी कहा कि सभी की खास उम्मीदें महेंद्र सिंह धोनी एवं विराट कोहली से जुडी हैं, क्योंकि इनकी जोड़ी ने हर समय भारत की जीत में अहम् भूमिका निभाई है। और इन्हीं सब बातों के चलते भारतीय क्रिकेट के कोच रवि शास्त्री ने महेंद्र सिंह धोनी को लेकर अपना सकारात्मक पक्ष सबके सामने रखा।
रवि शास्त्री के क्रिकबज से चर्चा के दौरान कहा कि विराट कोहली इंग्लैंड की परिस्थितियों के अंतर्गत 4 नंबर पर खेल सकते हैं। और महेंद्र सिंह धोनी के बारे में कहा कि ये एक ऐतिहासिक खिलाडी हैं जिनकी बराबरी करना मुश्किल है। जिस तरह से महेंद्र सिंह धोनी खेल के दौरान अपनी भूमिका निभाते हैं, वो तारीफ के काबिल है एवं विपरीत परिस्थितियों में भी स्वयं को सकारात्मक रखने की क्षमता रखते हैं, आज तक किसी और खिलाडी के अंदर ऐसी क्षमता देखने को नहीं मिली।
रवि शास्त्री ने कहा कि महेंद्र सिंह धोनी अभी तक के बेस्ट क्रिकेटर रहे हैं एवं एडिलेड में इन्होंने जो मैच खेला सबके मुँह खुले के खुले रह गए, ऐसा गजब का प्रदर्शन देखने के लिए सब फिर इंतज़ार में हैं। कहते हैं न कि अनुभव कभी खरीदा नहीं जा सकता और अनुभवी व्यक्ति की प्रतिक्रिया सब व्यक्त कर देती है। बात सिर्फ बल्लेबाजी तक ही सिमित नहीं है, इनका दूसरे क्रिकेटर को आउट काने का अनुभव भी गजब का है अब जिम्मी नीशाम को ही ले लीजिये, इनको जिस तरह से आउट किया गया सब हक्के बक्के रह गए। अब तक का सबसे शानदार विकेट महेंद्र सिंह धोनी ने लिया, यहाँ पालक झपकी और वह जिम्मी नीशाम आउट हुए। बहुत ही कम अंतराल में इस तरह का प्रदर्शन वाकई तारीफ लायक है। रवि शास्त्री ने भारतीय क्रिकेट टीम को बहुत मजबूत टीम बताते हुए पूर्ण रूप से महेंद्र सिंह धोनी एवं विराट कोहली को सराहा।
Be the first to comment on "एमएस धोनी के आलोचकों को रवि शास्त्री का करारा जवाब"