श्रीलंका बोर्ड ने चंडिका हथुरुसिंघा को हटाकर मिकी आर्थर को मुख्य कोच नियुक्त किया,लेकिन पाकिस्तान दौरे पर नहीं जाएंगे

गुरुवार 5 दिसंबर को श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने अचानक से ऐलान करते हुए श्रीलंका टीम के कोच चंडिका हथुरुसिंघा को हटा दिया है, उनकी जगह साउथ अफ्रीका के मिकी आर्थर को टीम का नया मुख्य कोच नियुक्त किया गया है|

आर्थर श्रीलंका में नियुक्त होने से पहले पाकिस्तान टीम के कोच पद पर कार्य कर रहे थे,लेकिन पाकिस्तान टीम का प्रदर्शन दिन प्रतिदिन ख़राब होता जा रहा था, जिसके कारण आर्थर को मुख्य कोच पद से हटाया गया है | आर्थर के साथ ज़िम्बाब्वे के प्रसिद्ध बल्लेबाज ग्रांट फ्लावर को वन डे और टी-20 मैचों में टीम के बल्लेबाजी कोच और सेकर को गेंदबाजी कोच के रूप में नियुक्त किया गया है| ग्रांट फ्लावर और डेविड सेकर दोनों आर्थर के साथ सहयोगी कोच के रूप में काम करेंगे|

ऑस्ट्रेलिया के ही शेन मैकडर्मोट को फील्डिंग कोच इन सबसे पहले नियुक्त किया जा चूका है| श्रीलंका बोर्ड के इतने सारे बदलाव करने का सबसे बड़ा कारण श्रीलंका टीम का पिछले कुछ सालो में बहुत ही ख़राब प्रदर्शन है| आर्थर को 2 साल के लिए श्रीलंका का मुख्य कोच बनाया गया है| ग्रांट फ्लावर और मिकी आर्थर पहले भी एक साथ काम कर चुके है,ऐसे में दोनों को साथ नियुक्त करके श्रीलंका टीम को काफी फायदा मिल सकता है|

चंडिका हथुरुसिंघा ने अभी मुख्य कोच पद से इस्तीफ़ा नहीं दिया है और ना ही श्रीलंका बोर्ड की तरफ से कोई जवाब आया है|

Be the first to comment on "श्रीलंका बोर्ड ने चंडिका हथुरुसिंघा को हटाकर मिकी आर्थर को मुख्य कोच नियुक्त किया,लेकिन पाकिस्तान दौरे पर नहीं जाएंगे"

Leave a comment

Your email address will not be published.


*