फीफा फुटबाल अवॉर्ड्स 2019 : लियोनेल मेसी छठी बार बने बेस्ट प्लेयर ऑफ द ईयर,क्रिस्चियानो रोनाल्डो को छोड़ा पीछे

लियोनेल मेसी फुटबॉल की दुनिया के बादशाह है,इतिहास में उनका नाम सुनहरे अक्षरों से लिखा जाएगा | बेस्ट फीफा फुटबाल अवॉर्ड्स में लियोनेल मेसी को 2019 में सबसे ज्यादा गोल करने के लिए बेस्ट प्लेयर ऑफ द ईयर का पुरस्कार दिया गया|

लियोनेल मेसी वर्ल्ड में सबसे ज्यादा बार इस ख़िताब को जीतने वाले खिलाडी बन गए है| मेसी ने पहली बार फीफा बेस्ट प्लेयर ऑफ द ईयर अवॉर्ड 2009 में जीता था उसके बाद वो लगातार 2012 तक बेस्ट प्लेयर ऑफ द ईयर चुने गए,उसके बाद 2015 और 2019 में फिर से बेस्ट प्लेयर ऑफ द ईयर अवॉर्ड से नवाजे गए | फुटबॉल की दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा नाम है क्रिस्चियानो रोनाल्डो,जो मेसी से महज एक कदम पीछे |

बार्सिलोना के सबसे प्रसिद्द स्ट्राइकर लियोनेल मेसी ने 2019 में अपनी टीम के लिए कुल 58 मैच में 54 गोल किए | महिला विश्व कप में अमेरिका को जीत दिलाने वाली मेगन रैपिनो को उनके सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए वूमेन ऑफ द ईयर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया, महिला विश्व कप में सबसे ज्यादा गोल दागने पर उन्हें गोल्डन बूट और गोल्डन बॉल जैसे पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था |

लियोनेल मेसी का जन्म २४ जून 1987 को हुआ था, उनका पूरा नाम लियोनेल आंद्रेस मेसी है| जुर्गन क्लॉप को 2019 का सर्वश्रेष्ठ पुरुष कोच और जिल एलिस को सर्वश्रेष्ठ महिला कोच पुरस्कार से सम्मानित किया गया |

Be the first to comment on "फीफा फुटबाल अवॉर्ड्स 2019 : लियोनेल मेसी छठी बार बने बेस्ट प्लेयर ऑफ द ईयर,क्रिस्चियानो रोनाल्डो को छोड़ा पीछे"

Leave a comment

Your email address will not be published.


*