कोरोना वायरस ने पूरी दुनिया में हाहाकार मचा रखा है,सभी देश इस महामारी से
अपने आप को बचने की कोशिश कर रहे है,दुनिया भर में 5 लाख से ज्यादा लोग
इससे संक्रमित हो चुके है और 24 हजार से ज्यादा लोग अपनी जान गंवा चुके हैं|
कोराना वायरस से भारत में 700 से ज्यादा लोग संक्रमित पाए जा चुके है| भारत
के प्रधानमंत्री मोदी ने 21 दिन का लॉकडाउन करने का फैसला लिया है,जिसकी
चारो तरफ सराहना हो रही है| भारत की किसी भी बड़ी हस्ती ने अभी तक कोई
बड़ी मदद की पेशकश नहीं की है,लेकिन क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन
तेंदुलकर इस संकट से निपटने में आगे आए है और उन्होंने मदद के लिए 50
लाख रूपए दान दिए है,जिसमे से 25 लाख प्रधानमंत्री राहत कोष और 25 लाख
रुपये मुख्यमंत्री राहत कोष में दिए है| सचिन के बाद बीसीसीआई अध्यक्ष और पूर्व
कप्तान सौरव गांगुली ने भी कोराना वायरस के चलते 50 लाख रुपये के चावल
मजदूरों और गरीबों में बांटने की घोषणा की है| दूसरी तरफ दिग्गज विकेटकीपर
महेंद्र सिंह धोनी ने भी पुणे के दिहाड़ी मजदूरों के लिए 1 लाख रूपए की मदद की
घोषणा की है, हालाँकि धोनी की मदद की घोषणा के बाद उन्हें काफी आलोचनाओं
का सामना भी करना पड़ा है| युसूफ पठान और इरफान पठान दोनों भाइयो ने
मिलकर कोराना वायरस के चलते 4000 फेसमास्क बड़ौदा की पुलिस और
स्वास्थ्य विभाग को दान किए है|
सचिन ने कोराना वायरस के चलते 50 लाख रूपए की मदद करने की घोषणा

Be the first to comment on "सचिन ने कोराना वायरस के चलते 50 लाख रूपए की मदद करने की घोषणा"